फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two people found corona positive

मुंबई से आए दो यात्री, कोरोना पॉजिटिव 16-18-16

Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
two people found corona positive
मुंबई से आए दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू है। रविवार को मुंबई से आए दो यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से एक यात्री गोंडा जिले का निवासी बताया गया है। अब तक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है। इनमें से एक कानपुर चले गए हैं। शेष पांच अपने जिले में हैं। सभी का नमूना जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
जिले में मुंबई व दिल्ली के अलावा हर दिन विदेेश से भी तमाम लोग आते हैं। चूंकि विदेश से आने वाले दिल्ली, मुंबई या फिर लखनऊ से जिले में आ जाते हैं। ऐसे में इनकी जांच को लेकर व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि कर्मियों की मार से जूझ रहा स्वास्थ्य विभाग पहले की तरह जांच तो नहीं कर पा रहा है, मगर रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे जांच के चलते अब तक चार यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जांच का दायरा बेहद छोटा होने के कारण मुंबई, दिल्ली व विदेश से आने वाले सभी प्रवासियों की जांच तो नहीं हो पा रही है, मगर छिटपुट जांच में अब तक जो परिणाम आया है वह चौंकाने वाला है। अपने जिले के रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में अब तक चार पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो तो कांट्रेक्ट में तो शेष बाहर से आने वाले लोग ही हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगरीय नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. एके कुशवाहा ने कहा कि चूंकि सभी यात्रियों की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में कुछ लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। यदि जांच का दायरा बढ़ा दिया जाए तो शत प्रतिशत परिणाम आएगा। तभी इस पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि अधिक से अधिक यात्रियों की टीम जांच कर ले, मगर यह तभी संभव है जब जांच करने वालों की संख्या बढ़ा दी जाए और रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ भी सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed