{"_id":"63c99330450826246b1593da","slug":"two-old-women-died-due-to-bike-accident-basti-news-gkp464860832-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक की चपेट से दो वृद्ध महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक की चपेट से दो वृद्ध महिलाओं की मौत
विज्ञापन
बाइक की चपेट से दो वृद्ध महिलाओं की मौत
छावनी/पैकोलिया। अलग-अलग जगहों पर बाइक की चपेट में आने से दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। छावनी और पैकोलिया थाना क्षेत्र में हादसे हुए।
थानाक्षेत्र के छावनी-अकला मार्ग पर बृहस्पतिवार को प्रतापपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आई बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। हालांकि, गांव वालों की मदद से पुलिस ने बाइक तथा उसके चालक को ढूंढ लिया।
प्रतापपुर गांव की 75 वर्षीय सरोज पत्नी प्रेम सिंह बुधवार को शाम छह बजे सड़क पार करके अपने पट्टीदार के घर जा रही थीं। उसी बीच तेज रफ्तार से अकला गांव की तरफ जा रही बाइक की चपेट में वह आ गईं। वह सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें लगीं। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही वृद्धा की मौत हो गई। एसओ दुर्गेश पांडेय ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर चालक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरी ओर, पैकोलिया थानाक्षेत्र के महेशगंज तिराहे के पास बृहस्पतिवार शाम को बाइक के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सीतापुर जनपद के मिश्रिख थानाक्षेत्र के बेलहिया ताड़ा गांव निवासी 80 वर्षीय शहजादी पत्नी सोनू घुमंतू समुदाय की थीं। वह पैकोलिया थानाक्षेत्र के महेशगंज तिराहे के पास तिरपाल से डेरा डालकर बाग में रहती थीं। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह तिराहे से सब्जी लेकर सड़क पार कर रही थीं।
विज्ञापन
तभी परसा तिराहे के तरफ से मोटरसाइकिल बभनान की तरफ जा रही थी। उसी की चपेट में आकर वह वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजवाया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चालक मनोज कुमार निवासी धरमपुर थाना क्षेत्र परशुरामपुर को हिरासत में लिया गया है।