फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two kisan is death

दीवार गिरने से दो किसानों की दबकर मौत

Fri, 01 May 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
two kisan is death
बस्ती के विशुनपुर गांव में किसान बुधराम की मौत पर रोते-बिलखते परिजन व मौजूद गांव लोग। - फोटो : BASTI
दीवार गिरने से दो किसानों की दबकर मौत
विज्ञापन

गौर थाना के विशनपुर गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गौर (बस्ती)। आंधी और बारिश से बचने के लिए जिस मड़ई का दो किसानों से सहारा लिया, वही उनके लिए काल बन गई। हुआ यूं शुक्रवार की सुबह विशुनपुर गांव के 60 वर्षीय किसान बुधराम और 40 वर्षीय रामसूरत उर्फ बड़े मौर्य गांव के पश्चिम नित्यक्रिया के लिए गए थे। इस दौरान आंधी के साथ बारिश होने लगी। दोनों बचने के लिए सिवान में रखे एक मड़ई के पास छिप गए, लेकिन आंधी के कहर में झोपड़ी उड़ गई दीवार ढह गई। दोनों दीवार से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, वहां दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किसान सिवान की तरफ गए थे। अचानक तेज आंधी एवं गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए खेत में रखी एक मड़ई के पास छुप गए, लेकिन तेज हवा के चलते झोपड़ी उड़ गई और दीवार गिर गई। दोनों उसी में दब गए। इसी दौरान गांव की किसी महिला की नजर पड़ गई और शोर मचाने लगी। महिला दौड़ते हुए गांव आई और घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पाकर गांव के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनो को एंबुलेंस से पहले गौर सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख अधीक्षक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर में दोनों किसानों ने दम तोड़ दिया। प्रधान मीना रानी के प्रतिनिधि रामभरोस यादव ने बताया कि दोनों बेहद गरीबथे। दोनों की दीवार के नीचे दबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed