फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two injured in a fight, case filed against four

Basti News: मारपीट में दो घायल, चार पर केस

Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two injured in a fight, case filed against four
सोनहा। थाना क्षेत्र के बस्ती अलावल गांव में बुधवार दोपहर 12 बजे मारपीट में दो घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने चार लोगों पर एससी/एसटी, मारपीट व गाली गलौज के आरोप में केस दर्ज किया है। रामसुरेश का आरोप है कि उनके बेटे प्रदीप व संजय को गांव के चार लोगों ने घर में खींचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में प्रदीप के कान-गले में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि तासी, राहुल, कमल व विपिन पुत्रगण विंदेशरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

छापे में 55 लीटर अवैध शराब बरामद

बस्ती। आबकारी आयुक्त गोरखपुर व उप आबकारी आयुक्त बस्ती की संयुक्त टीम ने परशुुरामपुर के ग्राम हरिगांव जंगल में छापा मारा। पुलिस को साथ हुई कार्रवाई में 55.6 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और आठ क्विंटल लहन नष्ट की गई। टीम ने दो भट्ठियों को तोड़ा और शराब बनाने के उपकरण को कब्जे में ले लिया। आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार, आबकारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


बोलेरो और कार की टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर पड़िया चौराहे के समीप बोलेरो और कार टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार महिला को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाईगंज से 45 वर्षीय गंगावती पत्नी छोटई बोलेरो से अपने मायके बांसी जा रही थीं। रुधौली थाना क्षेत्र के चैसार से विकास चौधरी अपनी कार लेकर गोरखपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। पड़िया चौराहे के समीप फ्लाेर मिल के पास दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। बोलेरो चालक पंकज निवासी बसंतपुर गाड़ी से कूद कर फरार हो गया। बिना ड्राइवर की बोलेरो मिल की चहारदीवारी के नजदीक जाकर रुकी। उसमें बैठे लोगों को राहगीरों ने निकाला। हेड कांस्टेबल लख्खी चंद एवं धीरेंद्र यादव ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी-एसपी को सौंपा पत्र, चोरी के खुलासे की मांग
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चनईपुर की माला देवी पत्नी राम नरायन सोनी ने डीआईजी और एसपी को पत्र देकर चोरी की वारदात के शीघ्र खुलासे और विवेचक को बदलने की मांग की है। माला देवी ने कहा है कि उनका एक मकान दुबौला चौकी से जिलेबीगंज रोड बड़ोखर में है। उनका परिवार मुंबई चला गया था। 21 अक्टूबर 2024 को घर का ताला तोड़कर जेवर, कपड़े, बाइक, गैस सिलिंडर समेत कीमती सामान चोरी हो गया। उनके पुत्र प्रदीप सोनी ने थाने में केस दर्ज कराया। सात माह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। आरोप लगाया है कि विवेचक राकेश मिश्र इस मामले में रुचि नहीं ले रहे हैं। संवाद
शादी तोड़ने के आरोप में मारपीट, पुलिस ने किया चालान
कलवारी। पुलिस ने शादी तोड़ने के आरोप में मारपीट के मामले में चार लोगों का चालान किया है। कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना के व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में तय की है। 8 जून को बरात आनी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बुधवार को वह शादी का कार्ड बांट रहे थे। पटीदार ने कार्ड पर छपे वर पक्ष का पता देख उस के घर पहुंच कर कन्या पक्ष की बुराई की। इसके बाद वर पक्ष ने शादी से इनकार करने की सूचना दे दी। इस की शिकायत करने थाने पर रहा था तभी कलवारी चौराहे पर मौजूद पटीदार ने मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष के दो-दो लोगों का शांति भंग में चालान किया गया। संवाद
तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के हड़ही गांव में क्रिकेट खेलते समय विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। हड़ही निवासी शिवनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि क्रिकेट खेलने के विवाद की रंजिश में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे उसके गांव के ही राम नैन, अमन व अंकित गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। उसे गंभीर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तीनों पर केस दर्ज कर चोटिल को मेडिकल के लिए सीएचसी गौर भेजा गया। संवाद
कार ऑटो की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
महराजगंज (बस्ती)। गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलिया डीह ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार शाम 4:30 बजे कार से ऑटो टकरा गया। हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हाईवे निर्माण के चलते मार्ग वन-वे कर दिया गया है। बृहस्पतिवार शाम को छावनी थाने के अमोढ़ा निवासी नियाज अहमद पुत्र निजाम अली कार से कप्तानगंज की तरफ से आ रहे थे। तेलियाडीह ओवरब्रिज के पास कार बगल से निकल रहे ऑटो से टकरा गई। उसमें बैठे राजाराम निवासी ककरा खुर्द थाना परशुरामपुर, रामराज निवासी सड़सी थाना परशुरामपुर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। संवाद
सड़क हादसे में बेटी और दंपती घायल
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पिकौरासानी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग चोटिल हो गए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव के महेंद्र प्रताप यादव बुधवार रात 9:30 बजे अयोध्या से बाइक से अपने घर आ रहे थे। फोरलेन सड़क निर्माण के चलते रूट डायवर्ट होने से पिकौरा सानी से महराजगंज आने के लिए मुड़ रहे थे। तभी बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। महेंद्र प्रताप यादव, उनकी पत्नी वंदना यादव और 6 वर्षीय बेटी मुन्नी चोटिल हो गइ्र। आसपास के लोगों घायलों को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। संवाद
खाना मांगने पर ससुर को पीटने का आरोप, बहू पर केस
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव में बुधवार को शाम को साढ़े सात बजे एक महिला ने अपने ससुर को लाठी-डंडे से पीट दिया। गांव के मोहम्मद रफीक ने पुलिस को तहरीर दी कि बुधवार को शाम साढ़े सात बजे मजदूरी करके घर लौटा। पतोहू साजिया खातून से खाना मांगा तो वह अशब्द कहने लगी। जान माल की धमकी देकर लाठी-डंडा से पीट दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उनके भाई के लड़के नफीस, साहिल को फर्जी केस में फंसाने धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा। प्रभारी निरीक्षक टीडी सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद

छेड़खानी का केस दर्ज
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की तहरीर पर उसी के गांव के युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व गाली गलौज के मामले में केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि उनकी पुत्री रात में छत पर सोई थी। इसी दौरान आरोपित कन्हैया यादव घर में घुसकर छत पर पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर गाली गलौज देकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed