{"_id":"677ec90f09f2339bc60602da","slug":"two-drivers-lost-their-jobs-notice-given-to-three-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130149-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो चालकों ने गंवाई नौकरी तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो चालकों ने गंवाई नौकरी तीन को नोटिस
Thu, 09 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बस डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने लंबे समय से ड्यूटी न करने वाले दो चालकों की समाप्त कर दी है। लापरवाही बरतने वाले तीन संविदा चालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार संविदा चालक अनुज कुमार और दुर्गेश प्रताप सिंह लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि दोनों चालकों को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था।
मगर, वे न तो हाजिर हुए और न ही संतोषजनक जवाब दे सके। लिहाजा उनकी प्रतिभूति राशि जब्त कर संविदा सूची से नाम खारिज करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले संविदा चालक रंजीत कुमार, महेश कुमार व रवींद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक पक्ष न रख पाने पर उनकी प्रतिभूति राशि जब्त कर ली जाएगी और उनका नाम संविदा सूची से अलग कर दिया जाएगा। संवाद