फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two deer injured in dog attack

Basti News: कुत्तों के हमले में दो हिरन घायल

Mon, 30 Sep 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two deer injured in dog attack
 घायल हिरन का इलाज करते अस्पताल कर्मी।
कप्तानगंज। घूमंतु कुत्ते हिरन के दुश्मन बन गए हैं। ब्लॉक क्षेत्र के दो गांवों में कुत्ते के हमले में दो हिरन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हिरनों का इलाज किया। उनकी हालत में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के सिक्ता गांव के पास रविवार की दोपहर करीब 12 बजे कुत्तों ने हिरन को घेरकर हमला कर दिया। कई जगहों पर काट लेने से हिरन घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के रविंद्र सिंह, सजंय निषाद घायल हिरन को पशु अस्पताल ले गए। वहां मौजूद फार्मासिस्ट राहुल शुक्ला और राकेश सिंह ने हिरन का इलाज किया। वहीं पगार गांव के पंचायत भवन (ब्रह्म बाबा के स्थान) पर कुत्तों ने हिरन को काट लिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से अलग कर हिरन को सुरक्षित किया। वन विभाग की टीम ने घायल हिरन को पशु अस्पताल पहुंचाया। कप्तानगंज के रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि घायल हिरनों का इलाज कराया जा रहा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed