{"_id":"62af6b5c07ec4c4497640817","slug":"two-dead-body-found-basti-news-gkp4409106129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड के पास मिला युवक का शव
बस्ती। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जेब में मिली पर्ची के जरिए युवक की शिनाख्त सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के परसपुर गांव के 22 वर्षीय धर्मपाल पुत्र राम किशोर के रूप में हुई हैं। पांच दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को घर से किसी बात पर नाराज होकर वह बिना किसी को कुछ बताए निकल गया था। सुबह करीब छह बजे बस्ती रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड के प्लेटफार्म नंबर तीन के आगे शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता लग सकेगा।
कक्षा 11 की छात्रा का छत के कुंडे से लटका मिला शव
दुबौलिया ( बस्ती)। थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में कक्षा 11 की छात्रा का घर में छत में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
तिघरा गांव निवासी ब्रह्मादीन की 18 वर्षीय बेटी अंकिता रोज भोर में चार बजे उठ जाती थी। रविवार को परिवार के लोगों ने उसका कमरा बंद पाया। जिस पर बाहर से आवाज लगाने लगे। अन्दर से कोई आवाज न आने पर लोगों ने दरवाजे को किसी तरह से खोल कर देखा तो अंकिता छत के कुंडे से दुपट्टे से लटक रही थी। ब्रह्मादीन के पांच बच्चों में दो बेटे एवं तीन बेटियां हैं। अंकिता सबसे बड़ी थी। ब्रह्मादीन विदेश में रहते हैं। बच्चे अपनी मां के साथ घर पर रहते हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।