{"_id":"6a4d51b7c0e22e0bfe009e1c","slug":"two-cunning-snatchers-nabbed-search-on-for-the-ringleader-basti-news-c-207-1-bst1001-161946-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झपट्टा मारकर छिनैती करने वाले दो शातिर दबोचे गए, सरगना की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झपट्टा मारकर छिनैती करने वाले दो शातिर दबोचे गए, सरगना की तलाश
विज्ञापन
झपट्टा मारकर महिलाओं से आभूषण छीनने वाले बदमाश गिरफ्तार। स्रोत- पुलिस
बस्ती। राह चलते महिलाओं पर झपट्टा मारकर सोने के आभूषण छीनने वाले गिरोह के दो गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। गिरोह के सरगना अभी तलाश चल रही है। सरगना और दोनों गुर्गे परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
यह लोग चोरी की बाइक लेकर शहर, बाजार, कस्बा में घूमकर महिलाओं के आभूषण की छीना झपटी करते हैं। बदमाशों के पास से चोरी की अपाची बाइक, सोने की एक लॉकेट, दो अदद मोबाइल और 11,500 रुपये नकद बरामद हुआ है।
पुलिस लाइंस में मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं पर झपट्टा मारकर आभूषण की छीना झपटी करने वाले दो शातिर बदमाशों को थानाध्यक्ष छावनी राणा डीपी सिंह ने मय टीम नारापार पुलिया के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान दीपक मौर्या उर्फ रितेश मौर्या (22) निवासी ग्राम कैथवालिया, आकाश (23) निवासी ग्राम मेढ़ईया शुक्ल थाना परशुरामपुर के रूप में हुई है। सरगना की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गिराेह का सरगना परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मेढ़इया गांव का रहने वाला वीरेंद्र उर्फ गुल्ले है। वह 16 जून को दोनों से मिला।
कहा कि खर्च के लिए रुपये नहीं हैं, चलो कुछ काम करते हैं। इसके बाद दोनों उसकी बाइक पर सवार होकर निकल लिए। रास्ते में छावनी थाना क्षेत्र के तालागांव के पास ऑटो में यात्रा कर रही एक महिला के गले पर झपट्टा मारा और सोने की लाॅकेट छीनकर भाग गए।
उस समय प्रयुक्त में लाई गई मोटरसाइकिल को गैंग के सरगना विरेंद्र ने कहीं छिपा दिया। इसके बाद दोनों 4 जुलाई को परशुरामपुर क्षेत्र के रजवापुर गांव निवासी नासिर उर्फ कल्लू की मोटरसाइकिल मांगकर बस्ती पहुंचे। यहां शाम 7 से 8 बजे के बीच पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नारंग रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर लेकर भाग लिए।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया चेन को रोडवेज के पास एक व्यक्ति को 18,000 रुपये में बेच दिया था। जिसे आपस में 9-9 हजार रुपये बांट लिए। पुलिस ने बताया कि सोमवार को भी दोनों बाइक से इसी तरह की वारदात के फिराक में थे तभी पकड़ लिए गए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय में पेश कर दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसमें आरोपी आकाश के खिलाफ परशुरामपुर और छावनी थाने में पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राधेश्याम त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, फयानाथ भास्कर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।