{"_id":"5a944e014f1c1bbd218b54bd","slug":"two-children-died-by-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसमौर डीह में दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसमौर डीह में दो मासूमों की मौत
basti
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे के साथ महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर।
क्षेत्र के कुसमौर डीह गांव में बुखार तथा खांसी से दो मासूमों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। गांव में वायरल की चपेट करीब 25 बच्चे आए हैं। इनका इलाज परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया।
कुसमौर डीह के रामकृपाल यादव का कहना है कि बुखार तथा खांसी से पीड़ित पांच माह का अब्दुल रहमान पुत्र चन्ने की मौत रविवार को तथा तीन माह की आयशा पुत्री खैरुल्ला खातून की सोमवार सुबह हुई है। वहीं, सुरेश कुमार ने बताया कि लगभग चार-पांच दिनों से गांव में बुखार खांसी से कई बच्चे पीड़ित हैं। शुरू शुरू में यह संख्या काफी कम थी लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर गांव वालों ने बुलाया और सभी बच्चों को परशुरामपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने सभी बच्चों का इलाज किया।
गांव के अर्जुन यादव ने बताया कि बुखार खांसी की बीमारी फैलने की सूचना मोबाइल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर के डॉक्टर को दी गई थी लेकिन इसके बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों का दल गांव तक नहीं पहुंचा। मजबूरन 108 एंबुलेंस सेवा से संक्रमित बच्चों को सीएससी परशुरामपुर पहुंचाया गया। गांव में टीकाकरण नहीं होने के चलते लोगों में संक्रमण की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है । इस संदर्भ में सीएचसी प्रभारी डॉ. भास्कर यादव का कहना है कि कुसमौर डीह निवासी शायराना, मेंहर, मुस्कान, रज्जब, रिंकी, सकीना, मंटू ,पल्लू जाकिर, सलीम, कमरुल, रहमान, सानू, निशा सहित 25 से अधिक बच्चों को एंबुलेंस से लाया गया था, जिनकी जांच की गई और दवाएं दी गईं। डॉक्टर भास्कर का कहना है कि प्रथम दृष्टया वायरल का संक्रमण लग रहा है। कुछ रक्त तथा थूक के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चल पाएगा।