{"_id":"68eebb619007935f3e0420cc","slug":"two-cattle-died-in-the-fire-one-was-seriously-burnt-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145801-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आग लगने से दो मवेशियों की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आग लगने से दो मवेशियों की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसी
Wed, 15 Oct 2025 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के डिडई माफी गांव में सोमवार देर रात लगी आग से पशुशाला राख हो गई। हादसे में तीन मवेशी झुलस गए। उनमें एक गाय और एक बछिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
गांव निवासी रामतेज चौधरी की पशुशाला में देर रात आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी पशुशाला को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो मवेशी जलकर मर चुके थे। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। डिप्टी सीवीओ रामनगर, डॉ. बलराम चौरसिया ने झुलसी हुई भैंस का उपचार किया और उसके ठीक होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि घायल मवेशी को लगातार निगरानी में रखा गया है और आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल ग्रामीणों का कहना है कि घटना की रात क्षेत्र में ठंडी हवाओं के बीच अचानक लपटें उठती दिखीं, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।