फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two cars collided, three including a student injured

Basti News: दो कार भिड़ीं, छात्रा समेत तीन घायल

Sat, 17 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided, three including a student injured
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग के मथौली गांव के निकट दो कार आमने-सामने भिड़ गईं। उसकी चपेट में आने से घर का कचरा फेंकने जा रहा युवक घायल हो गया। एक कार का चालक और दूसरी कार में आगे बैठी 16 वर्षीय छात्रा घायल हो गई। आनन-फानन तीनों घायलों को बनकटी पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ गांव निवासी श्रवण कुमार गुप्ता शुक्रवार को अपनी 16 वर्षीय बेटी दिव्या के साथ शहर के एक निजी स्कूल के शिक्षक-अभिभावक मीटिंग से लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे मथौली गांव के निकट देईसाड़ की तरफ से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। उसी समय मथौली गांव निवासी 50 वर्षीय शेष पाल अपने घर का कूड़ा फेंकने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उनके हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं। दूसरी कार का चालक राहुल निवासी सिसवनिया थाना महुली संतकबीरनगर के सिर में चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed