{"_id":"67cb40c52aaa4bc5110e64c8","slug":"two-bulls-started-fighting-outside-the-examination-centre-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133077-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परीक्षाकेंद्र के बाहर लड़ने लगे दो सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परीक्षाकेंद्र के बाहर लड़ने लगे दो सांड़
Sat, 08 Mar 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां में शुक्रवार की प्रथम पाली के हाईस्कूल परीक्षा के दौरान स्कूल के बाहर खड़ी करीब दो दर्जन बाइक दो सांड़ की लड़ाई में क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के अनुसार, सुबह परीक्षार्थी अपने वाहनों को स्कूल गेट के दोनों बगल खड़ी कर परीक्षा देने चले गए। इसी बीच दो सांड़ों की लड़ाई शुरू हो गयी। करीब 10 मिनट तक वे लड़ते रहे और पटखापुर परशुरामपुर मार्ग के किनारे खड़ी करीब दो दर्जन मोटर साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गयीं। इस दौरान परीक्षा केंद्र के गेट पर ड्यूटी कर रहे परशुरामपुर थाने के दो सिपाहियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। जब तक लोग समझ पाते और हल्ला गुहार मचाना शुरू किया तब दोनों सांड लड़ते हुए दूसरे छोर पर भाग निकले। परीक्षा केंद्र पर अपने बेटे को लेकर आये परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मांचा गांव निवासी विजय मिश्रा, केशवपुर निवासी रामाज्ञा प्रसाद, मंटू सिंह के अलावा बृजेश कुमार, सौरभ सिंह, अर्जुन सहित अन्य की बाइक क्षतिग्रस्त हुई हैं। संवाद