{"_id":"6a6b937831844a748601fc6f","slug":"two-buffaloes-die-after-coming-into-contact-with-a-live-electric-wire-basti-news-c-207-1-bst1006-163402-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत
विज्ञापन
बभनान। खेत के किनारे लगे लोहे के एंगल में करंट उतरने से उसकी चपेट में आने पर दो भैंसों की मौत हो गई। भैंसों को बचाने के प्रयास में पशुपालक को भी करंट का झटका लगा, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पटेल नगर वार्ड निवासी रामलखन बृहस्पतिवार शाम अपने मवेशियों को सिवान में चराने ले गए थे। इसी दौरान उनकी दोनों भैंस खेत के किनारे लगे लोहे के एंगल के संपर्क में आ गईं, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही दोनों भैंसें छटपटाने लगीं। उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़े रामलखन को भी करंट का झटका लगा, लेकिन वह किसी तरह सुरक्षित बच निकले। वहीं दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करंट लगने से दो भैंसों की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है तथा पशुओं के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।