फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two autos collided, eight injured, condition of one critical

Basti News: दो आटो टकराए, आठ घायल, एक की हालत नाजुक

Tue, 16 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two autos collided, eight injured, condition of one critical
नगर थाना क्षेत्र के टेमा चौराहे पर हादसे में क्षतिग्रस्त आटो और पु​लिस 
नगर बाजार (बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के खुटहन चौराहे के पास सोमवार को हादसे में आटो सवार आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। आटो सवार बहराइच दरगाह शरीफ मेले से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के सेमरा चींगन गांव निवासी रामू गुप्ता अपने परिवार के साथ आटो से बहराइच दरगाह शरीफ मेले में गए थे। लौटते समय नगर थाना क्षेत्र के खुटहन चौराहे पर दूसरे आटो को ओवरटेक करते समय दोनों टकरा गए। एक आटो पलट गया। हादसे में आटो में सवार कलवारी थाना क्षेत्र के सेमरा चीगन निवासी घायल रामू गुप्ता (35), दुखना देवी (50) पत्नी बनारसी, शांति देवी (32) पत्नी रामू व कलवारी थाना क्षेत्र के रजपुरवा गांव निवासी राम आसरे (60), सरस्वती (55) पत्नी राम आसरे, राजरानी (30) पत्नी शिवशंकर व आटो चालक उमरिया गांव निवासी विजय प्रकाश पाण्डेय (38) व एक अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। जहां रामू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों आटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed