फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested including history sheeter for demanding extortion and assault

रंगदारी मांगने व मारपीट में हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including history sheeter for demanding extortion and assault
रंगदारी मांगने व मारपीट में हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गौर/बभनान। गौर ब्लॉक प्रांगण में ग्राम प्रधान के परिवार वाले से रंगदारी मांगते हुए उसे मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है । पुलिस ने मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गौर थाना क्षेत्र के मेंहदिया खड़ग बहादुरपुर शाही गांव निवासी ग्राम पंचायत सदस्य मोहम्मद असलम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि उसके छोटे भाई की पत्नी ग्राम पंचायत किशुनपुर की प्रधान है। 21 मार्च को गौर ब्लाक पर इटबहरा गांव निवासी जिलाजीत सिंह उसे ब्लाक प्रमुख कक्ष के पास बुलाकर कहे कि ग्राम पंचायत किशुनपुर में पंचायत भवन एवं सार्वजनिक शौचालय में होने वाले इंटर लाकिंग का कार्य मुझे दे दो। यदि यह कार्य तुम्हें स्वयं कराना है तो इसके बदले हर महीने रंगदारी चाहिए।
विज्ञापन

ऐसा करने से मना करने पर जिलाजीत सिंह व उसके साथी विशाल सिंह ने उसे उठाकर पटक दिया और मार पीट कर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मारने पीटने व रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर बृहस्पतिवार को बभनान कस्बे में हर्रैया तिराहे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया जिलाजीत सिंह गौर थाने का टापटेन अपराधी है और उसके विरुद्ध 30 मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी विशाल सिंह पर भी एससीएसटी, गुंडा एक्ट आदि के चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed