फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested for selling stolen mobile phones online

चोरी के मोबाइन ऑनलाइन बेचने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling stolen mobile phones online
चोरी के मोबाइल फोन ऑनलाइन बेचने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। राहगीरों से मोबाइल फोन छीनकर उसे ऑनलाइन बेचने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने शनिवार सुबह चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 18 मोबाइल फोन, बंद घरों से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल फोन की छिनैती और बंद घरों में हो रही चोरियों के पर्दाफाश के लिए स्वॉट टीम को लगाया गया था। शनिवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि ऐसे ही एक गिरोह के कुछ गुर्गे चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास हैं। सूचना पर स्वॉट टीम और पुरानी बस्ती पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। किसी तरह दो बदमाशों को पकड़ा गया। उनकी पहचान रामजी मिश्रा निवासी ग्राम नरथरी थाना रुधौली व मो. सलीम निवासी ग्राम भुसुड़ी उर्फ रामनगर थाना रुधौली के रूप में हुई। गिरोह के फरार साथी की पहचान अलाउद्दीन उर्फ रिंकू निवासी ग्राम भुसुड़ी उर्फ रामनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं। बस्ती व संतकबीरनगर में अलग-अलग स्थानों पर फोन पर बात करते राहगीरों से उनका मोबाइल फोन छीन लेते हैं। बाद में उसे ओएलएक्स पर डाल देते हैं। इससे मिले रकम को आपस में बांट लेते हैं। बरामद जेवरात के बारे में पूछे जाने पर बताया कि अप्रैल में मड़वानगर गांव के एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। यहां कुछ नकदी भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed