फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested for illegally making rail e-tickets

अवैध तरीके से रेल ई-टिकट बनाते दो गिरफ्तार

Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for illegally making rail e-tickets
अवैध तरीके से रेल ई-टिकट बनाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। राजकीय रेलवे पुलिस की बस्ती टीम ने सिद्धार्थनगर के इटवा और दुफेडिया चौराहे पर छापा मारकर अवैध रेल टिकट बनाने वाले को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध तरीके से बनाया गया टिकट, नकदी बरामद की गई।
प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि रेलवे आरक्षित ई टिकट का अवैध धंधा करने की मुखबिर की सूचना के आधार पर इटवा बाजार एवं दुफेडिया चौराहा अंतर्गत छापामारी की गई। इटावा बाजार जेकेजे कांप्लेक्स के सामने प्रदुमन तिवारी निवासी इटवा बाजार को अवैध ढंग से बनाए गए 10 रेल ई टिकट, एक मोबाइल फोन और 26 सौ रुपये के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा दोफेडिया चौराहा अंतर्गत निवासी मोहम्मद जमाल को 22 हजार रुपये के अवैध ढंग से बनाए गए रेल टिकट के अलावा एक मोबाइल फोन और लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नकहा जंगल पर ले जाकर रेल अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed