{"_id":"66a6b338f63da8b7fe083686","slug":"two-accused-of-kidnapping-and-assault-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121243-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अपहरण व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अपहरण व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Jul 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
महुआ डाबर के सूरज व अभय को असलहे के बल पर किया था अपहरण
गोंडा जिले के साबरपुर बाग में ले जाकर मारने-पीटने के बाद छोड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान से असलहे के बल पर दो युवकों का अपहरण कर उसे गोंडा जनपद के एक बाग में ले जाकर मारने-पीटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, महुआ डाबर गांव निवासी सूरज सिंह ने एसपी को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 14 जुलाई को वह गांव के ही अभय सिंह के साथ बभनान गया था। इसी बीच अखिलेश वर्मा व अभिषेक वर्मा निवासी सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोंडा व कुणाल सिंह निवासी व थाना पैकोलिया सहित छह अज्ञात ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। वह कुछ समझ पाते की आरोपियों ने अभय सिंह के हाथ पर तमंचा के बट से वार कर दिया और उनको व अभय का अपहरण कर गोंडा जनपद के सबरापुर गांव के बाग में ले गए।
जहां हाॅकी, डंडा से जमकर दोनों को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी गगन कुमार निवासी सीकहरा, थाना खोड़ारे जनपद गोंडा व बाल अपचारी गौरव यादव (17) पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी बनरहा थाना खोड़ारे को गौर के आईटीआई ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।