{"_id":"60ec878c8ebc3e4df13dee4e","slug":"two-accused-arrested-in-deadly-attack-basti-news-gkp40162262","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में दो आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले में दो आरोपित गिरफ्तार
परशुरामपुर। पुलिस ने सोमवार को प्राणघातक हमला समेत अन्य धाराओं में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
वांछित रतिराम और राजेंद्र निवासी रायपुर थाना परसरामपुर को सिकंदरपुर-चौरी मार्ग के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 11 जुलाई को रामसूरत निवासी रायपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बाउंड्री का कार्य कराते समय विपक्षियों ने फावड़ा, कुदाल, सरिया और लाठी-डंडा लेकर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।
इसमें रामसूरत के भाई बासुदेव के सिर में गहरी चोट पहुंची। बचाने गई मां सुभागा देवी और शिवम को भी पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।