फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused arrested for robbing passers-by

राहगीरों को लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Aug 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing passers-by
राहगीरों को लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कलवारी व एसओजी की संयुक्त टीम ने की धरपकड़
दुबौलिया थाने के केवाड़ी मुस्तहकम के रहने वाले हैं आरोपी
बस्ती। कलवारी पुलिस ने एसओजी टीम के साथ रुपये व मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। उनके पास लूट के मोबाइल फोन, बाइक, तमंचा व रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कलवारी व लालगंज क्षेत्र में हुई लूट की दो घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में इनके तीसरे साथी अर्जुन के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कलवारी व लालगंज में राहगीरों से मारपीट कर लूट करने की घटना में शामिल दो आरोपियों को राम जानकी मार्ग पर रसोइया पुलिया के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

आरोपी रोहित कुमार चौहान और अरुण कुमार चौहान निवासी केवाड़ी मुस्तहकम दामोदरपुर थाना दुबौलिया के पास से स्मार्ट फोन, नगदी के अलावा तमंचा, कारतूस व लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार लालगंज व कलवारी में लूट के मुकदमे में दोनों की तलाश थी। इनके तीसरे साथी अर्जुन को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण कुमार ने बताया कि बाइक से अपने साथियों विकास चौहान व अर्जुन प्रसाद के साथ 26 अप्रैल की रात करीब नौ बजे डारीडीहा जिगिनिया पुल से एक व्यक्ति को मारपीट कर उसका मोबाइल फोन व दो हजार रुपये छीनकर भाग गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण ने विकास व अर्जुन के साथ मिलकर 27/28 मई की रात थाना लालंगज क्षेत्र के ग्राम अमरौना के पास रोड पर दो लोगो को रोककर उनका मोबाइल फोन व पर्स छीनने की घटना भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed