फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused arrested for assaulting bus passengers

बस यात्रियों से मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for assaulting bus passengers
बस यात्रियों से मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

खिड़की के किनारे से हटने को लेकर बस में हुआ था विवाद
कोतवाली पुलिस ने दोनों की मूड़घाट से की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वैष्णो देवी से लौटे यात्री से रोडवेज बस में मारपीट करने के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने मूड़घाट के पास बस रोकवाकर यात्री को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि राजन चौहान व सुरेंद्र निषाद को उनके घर मूड़घाट थाना कोतवाली से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में अरुण कुमार चौधरी निवासी बारीघाट थाना लालगंज ने लिखित सूचना दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह गांव के संजय पांडेय आदि के साथ वैष्णो माता का दर्शन करके बस से वापस आ रहे थे। अयोध्या में रोडवेज की बस में बस्ती के लिए दो व्यक्ति बैठे। बस अयोध्या से आगे बढ़ी तो उनके साथ बैठे संजय पांडेय को उल्टी होने लगी। ऐसे में संजय ने खिड़की के किनारे बैठे व्यक्ति से हटने के लिए कहा। इससे नाराज होकर वह अपशब्द कहने लगा।
विज्ञापन

बस में बैठे अन्य लोगों ने उसे मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच में उसने फोन करके किसी से बात की और जैसे ही बृहस्पतिवार को तड़के बस मूड़घाट पहुंची तो उसने मूड़घाट पर गाड़ी रुकवाया और बाहर खड़े लगभग 10-12 लोग लाठी डंडा, सरिया, हथौड़ी लेकर बस में चढ़ गए और उसे व संजय पांडेय आदि को अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे। मारपीट के दौरान संजय पांडेय, अमित यादव व सुभाष यादव को सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल यात्रियों का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज कर दोनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed