{"_id":"5dc959ee8ebc3e5b2f5446a9","slug":"truck-roling-over-on-road-basti-news-gkp328800058","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, एक लेन जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, एक लेन जाम
विज्ञापन
फुटाहिया चौराहे पर पलटा ट्रक।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, एक लेन जाम
गोटवा बाजार। नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग अमहट पुल के पास गाय बचाने में ट्रक अनियंत्रित हो गया। डिवाइडर पर चढ़ जाने से ट्रक पलट गया। जिस पर लदा गेहूं के बीज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इससे बस्ती शहर आने वाले लेन पर जाम लग गया।
दुर्घटना सोमवार सुबह हुई। रामपुर जिले के अमारी निवासी भूरा और छोटू गेहूं का बीज लादकर रुद्रपुर से बिहार जा रहा था। सुबह करीब पौने 10 बजे अमहट के नए पुल के पास अचानक एक गाय फोरलेन पर आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया। बेकाबू हुआ ट्रक डिवाडर पर चढ़ने से पलट गया। ट्रक चालक भूरा और हेल्पर छोटू घायल हो गए। ट्रक पलटने से गेहूं बीज की बोरियां बीच सड़क पर बिखर गईं। मार्ग अवरुद्ध होने से उस लेन से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाते ही फुटहिया पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा, कांस्टेबल परवीन चौरसिया, आशीष श्रीवास्तव आदि घटनास्थल पर पहुंचे।ट्रक में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकलवा कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। सड़क पर बिखरी गेहूं की बोरियों को डिवाइडर पर रखा गया और ट्रक को एक किनारे कराकर यातायात बहाल कराया गया। इस दौरान वैकल्पिक रास्तों से चार पहिया और दो पहिया वाहनों के निकलने से ज्यादा समस्या नहीं आई। धीरे धीरे सभी वाहन पास कराए गए।