{"_id":"6a67b34cb3ba52662004f40a","slug":"truck-rams-into-rear-of-gas-tanker-both-drivers-safe-basti-news-c-207-1-bst1006-163188-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गैस टैंकर में पीछे से ट्रक की टक्कर, दोनों चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गैस टैंकर में पीछे से ट्रक की टक्कर, दोनों चालक सुरक्षित
विज्ञापन
विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह गैस टैंकर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हुए, जबकि टैंकर और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
हादसा छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रहा गैस टैंकर पेट्रोल पंप के पास रुकने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गया।
दुर्घटना में ट्रक चालक हरिओम, पुत्र रामचंद्र, निवासी सर्वोदयनगर, जिला औरैया तथा गैस टैंकर चालक मुन्ना सविता, पुत्र श्रीराम दास सविता, निवासी गुजैनी, कानपुर, को मामूली चोटें आईं। टक्कर से ट्रक का अगला और टैंकर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों चालक सुरक्षित हैं और समय रहते वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया।