{"_id":"619d31378e985966f7693085","slug":"truck-overturned-due-to-puncture-basti-news-gkp4173986120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचर होने से पलटा ट्रक, तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचर होने से पलटा ट्रक, तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचर होने से पलटा ट्रक, तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात
कप्तानगंज थाने के गड़हागौतम के पास हुआ हादसा
महराजगंज (बस्ती)। हाईवे के कप्तानगंज थाने के गड़हा गौतम के पास मंगलवार शाम बेकाबू ट्रक डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे कई घंटे तक एक ही लेन से वाहनों का आवागमन होता रहा। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने तीन घंटे के प्रयास के बाद ट्रक को हटवाया।
प्रयागराज से प्लाई लादकर एक ट्रक मंगलवार को भागलपुर (बिहार) जा रहा था। शाम चार बजे जैसे ही ट्रक कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गड़हा गौतम फ्लाई ओवर के पास पहुंचा, तभी ट्रक का अगला दाया पहिया पंचर हो गया। इससे ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक मानिक चंद्र तिवारी (37) मारछाथाना सराय ममरेज जिला प्रयागराज ने कूदकर जान बचाई।
ट्रक बीच सड़क पर पलट जाने से अयोध्या से बस्ती वाली लेन बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने खजुहा के जेब्रा क्रासिंग से वाहनों को मोड़ दिया और तिलकपुर गांव के पास जेब्रा क्रासिंग से पुन: गाड़ियों को बस्ती के लिए यातायात बहाल कराया। सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि एक ही लेन से दोनों लेन के वाहनों के आने से काफी देर तक जाम लगा रहा।