फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck overturned after collision with DCM

डीसीएम से टक्कर के बाद पलट गया ट्रक

Tue, 01 Nov 2022 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned after collision with DCM
कलवारी चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक। - फोटो : BASTI
डीसीएम से टक्कर के बाद पलट गया ट्रक
विज्ञापन

कलवारी। कलवारी चौराहे पर मंगलवार तड़के चार बजे डीसीएम और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में मटर लदा ट्रक पलट गया। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया की ओर से पाइप लदा डीसीएम गायघाट की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कलवारी चौराहे पर पहुंचा, तभी टांडा की तरफ से मटर लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रक आ पहुंचा। सुनसान सड़क समझ कर दोनों वाहनों की गति तेज थी और उसी वेग में दोनों चौराहा पार करने लगे। बीच चौराहे पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रक पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क के बगल में पलट गया। उसके नीचे राम जीत सोनकर की फल की दुकान दब गई। गनीमत थी कि वहां पर कोई इंसान नहीं था। जबकि, डीसीएम बड़ौदा यूपी बैंक के सामने आकर रुक गया। दोनों वाहनों के चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed