{"_id":"616720dbf69f0f5c12286054","slug":"truck-collides-with-roadways-bus-three-injured-basti-news-gkp412845355","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल
हर्रेया थाना क्षेत्र के बड़हरकला गांव के पास हुआ हादसा
दिल्ली से सोनौली जा रही थी बस
महराजगंज, हर्रैया(बस्ती)। हाईवे के बड़हर कला के पास दिल्ली से सोनौली जा रही रोडवेज बस को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। इससे तीन यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
दिल्ली से यात्रियों को लेकर सोनौली डिपो की बस गोरखपुर होकर सोनौली जा रही थी। बुधवार सुबह 6:30 बजे बस हर्रैया थानाक्षेत्र के बड़हर कला गांव के पास पहुंची थी। पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बस में साइड मार दिया। बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। बस की केबिन में बैठे तीन यात्री दुर्गेश (23) निवासी चिलवनिया थाना रामकोला जिला कुशीनगर, मनीराम (25) निवासी राजापुर सर्रैया थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर व रंजित (35) निवासी कल्याणपुर मिश्रवलिया थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई और हर्रैया थाने की पुलिस तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भिजवाया। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित करते हुए हाईवे पर लगे जाम को हटवाते हुए यातायात बहाल कराया। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य भेजा। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।