फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck collides with bus, 31 injured

Basti News: ट्रक से बस की टक्कर, 31 बराती घायल

Tue, 31 Jan 2023 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bus, 31 injured
ट्रक से बस की टक्कर, 31 बराती घायल
विज्ञापन

- बिहार के सारण छपरा जिले से सीतापुर जा रही थी बरात
- फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के परसा मुजहना के पास की घटना
बस्ती/नगर बाजार। बिहार के सारण छपरा से सीतापुर बरातियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस फोरलेन पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा मुजहना के पास ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे बस में सवार 31 बराती घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने तीन एंबुलेंस मंगाकर गंभीर रूप से घायल 23 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बाकी बरातियों को बाद में दूसरे वाहन से रवाना किया गया। इलाज के दौरान हालत गंभीर देख बस चालक को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बरातियों ने बताया कि घना कोहरा होने की वजह से यह हादसा हुआ।
बिहार के सारण छपरा जिले के थाना जनता बाजार के लहलादपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र दरोगा प्रसाद की सोमवार को शादी थी। डबल डेकर बस में सवार होकर सौ बराती सीतापुर के सिधौली जा रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा मुजहना के पास पहुंचने पर डिवाइटर में बने कट से निकलते ट्रक में बस पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कोहरा होने की वजह से हादसा हुआ। टक्कर होते ही बरातियों में चीख पुकार मच गयी। सुबह-सुबह लोगों के चीखने की आवाज सुनकर आस पास के दौड़े। घायलों को बस निकालने लगे। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर खजौला चौकी व मुंडेरवा थाने की पुलिस भी पहुंच गयी। बस में सवार अजय कुमार ने बताया कि बस ने सवार 31 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें 23 गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी लोग सुरक्षित बच गये हैं। बताया कि टोल प्लाजा बड़ेवन पर तैनात ईएमटी मो. गफ्फार व आसपास गांव के लोगों की मदद से तमाम लोगों की जान बची। जब तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तब तक उन लोगों ने घायल बरातियों को तत्काल पट्टी बांधकर खून नहीं बहने दिया।
विज्ञापन

इन बरातियों को ले जाया गया अस्पताल
- घायलों जगदीश कुशवाहा(50) निवासी पश्चिमी चंपारण थाना बाल्मीकि नगर बिहार , अभय कुमार (50) निवासी जनता बाजार जिला सारण बिहार, क्षलीप लाल (52) निवासी भंटापोखर थाना व जनपद सिवान बिहार, अंकुर (18) निवासी जनता बाजार,गोविंद (36) निवासी बाल्मीकि नगर पश्चिमी चंपारण, बस चालक ताजुद्दीन (37) निवासी पलीमुदिनपुर जनपद अलीगढ़, आकाश कुमार (25) निवासी जनता बाजार, संतोष (50) निवासी जनता बाजार, बृजेश (50) निवासी लहलादपुर बिहार, कु. कविता (22) पुत्री विनोद कुमार निवासी बाल्मीकि नगर पश्चिमी चंपारण बिहार, कु.गुड़िया (23) पुत्री हरिलाल प्रसाद निवासी लहलादपुर बिहार, मीरा देवी (51) पत्नी क्षलिप लाल निवासी भंटापोखर सिवान बिहार, रामेश्वर महतो (60) निवासी जनता बाजार, गोवर्धन ठाकुर (50) निवासी जनता बाजार, विनोद (55) निवासी बाल्मिकी नगर बिहार, दरोगा प्रसाद (86) निवासी लहलादपुर बिहार, रमेश पाण्डेय (51) निवासी पण्डितपुर जनता बाजार, विनय कुमार(35) निवासी लहलादपुर बिहार, जीवन (10) पुत्र संतोष पता अज्ञात व चार अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed