फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck burning in smoke on four lane

Basti News: फोरलेन पर धू-धू कर जल उठा चलता ट्रक

Tue, 07 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Truck burning in smoke on four lane
फोरलेन पर आग का गोला बना ट्रक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छावनी। गुजरात से तंबाकू लादकर पश्चिम बंगाल जा रहे ट्रक में फोरलेन पर छावनी क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास अचानक आग गई। चालक जब तक कुछ समझ पता गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
गाड़ी खड़ी कर चालक व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान करीब एक घंटे तक फोरलेन के एक लेन पर आवागमन प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। फायर सर्विस की गाड़ी पहुंचे के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुजरात से 30 टन तंबाकू लाद कर ट्रक पश्चिम बंगाल के लिए जा रहा था। ट्रक चालक फारूक शेख और खलासी हसन शेख ने बताया कि इंजन की तरफ से पहले धुआं निकलते दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक कुछ समझ पाते पूरा ट्रक जलने लगा।
ट्रक पर लदा तंबाकू जल कर नष्ट हो गया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य है। आग कैसे लगी इस बारे में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed