{"_id":"626ecda46b8f156deb2701d7","slug":"truck-and-car-takkar-6-injured-basti-news-gkp4353849169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार पलटी, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से कार पलटी, छह घायल
महराजगंज (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर परसा जाफर के निकट रविवार सुबह फरीदाबाद से बिहार जा रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिहार प्रांत के सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजूवार गांव के रहने वाले जितेंद्र चौरसिया फरीदाबाद में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। वहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को उनके बहन की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए वे अपनी कार से पत्नी बच्चों के साथ अपने घर आ रहे थे। रविवार की सुबह नौ बजे जैसे ही कार फोरलेन के हड़िया फ्लाई ओवर को पार करके पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर के निकट पहुंची तभी पीछे से तेज रप्तार आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार चालक एंटोनी (27) निवासी भारत कालोनी खीरपुल फरीदाबाद, जितेंद्र चौरसिया (38) व उनकी पत्नी रेनू देवी (35) उनकी बड़ी बेटी सोनाली (17) छोटी बेटी आद्या (7), बेटा कृष्णा (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। पुलिस और एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम के अतुल श्रीवास्तव ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कार चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुरानी बस्ती थाने के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।