फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck and Ambulance Takkar

ट्रक से टकराई सरकारी एम्बुलेंस, चालक व चिकित्साकर्मी घायल

Wed, 06 Apr 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Truck and Ambulance Takkar
ट्रक से टकराई सरकारी एंबुलेंस, चालक व चिकित्साकर्मी घायल
विज्ञापन

महराजगंज (गोटवा) / बस्ती। फोरलेन पर देर रात लखनऊ से संतकबीरनगर जा रही सरकारी एंबुलेंस नगर थाने के फुटहिया फ्लाईओवर के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे एंबुलेंस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में एंबुलेंस चालक और चिकित्साकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संतकबीरनगर जिला अस्पताल से मरीज लेकर एंबुलेंस सोमवार को केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराने के लिए गई थी। देर रात एंबुलेंस लेकर चालक और चिकित्साकर्मी वापस संतकबीरनगर जा रहे थे। फोरलेन के नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाई ओवर के निकट एंबुलेंस के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। जिससे एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची फुटहिया चौकी की पुलिस और एनएचएआई की टीम ने केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस चालक संतोष प्रजापति (32) निवासी चंगेरा मंगेरा थाना कोतवाली संतकबीरनगर और चिकित्साकर्मी (ईएमटी) धर्मेंद्र कुमार (30) निवासी किशुनपुर थाना महुली को बाहर निकालकर दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एंबुलेंस क्लस्टर मैनेजर शालीन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बस्ती जिला अस्पताल पहुंचे। नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस क्लस्टर मैनेजर शालीन कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed