{"_id":"5ff9f54e8ebc3e2f8601fc2a","slug":"triple-murder-case-being-seen-in-connection-with-enmity-basti-news-gkp380248733","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा तिहरा हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा तिहरा हत्याकांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा तिहरा हत्याकांड
बस्ती। फोरलेन पर हुए तिहरे हत्याकांड पर तरह-तरह की कयासबाजी की जा रही है। माना जा रहा है आलू की खरीद-फरोख्त के दौरान भी झगड़ा दुश्मनी होने की प्रबल संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर पुलिस तहकीकात कर रही है। हालांकि बिहार और कानपुर से जोड़कर मामले को देखा जा रहा है। दोनों जगह पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।
पुलिस सभी पहलुओं पर एक साथ काम कर रही है। हालांकि अब तक की छानबीन में कोई सटीक दिशा नहीं मिली है। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है। मौके पर पहुंचे रेंज के आईजी अनिल राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया लूट का मामला नहीं लग रहा है। कहीं न कहीं यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। हो सकता है इन को पहले अगवा किया गया हो और फिर इनकी हत्या कर दी गई।
हाईवे के ट्रक चालकों के साथ अमूमन लूट के लिए हमले या फिर हत्या होती है। इस केस में यदि इरादा लूट का होता तो शव के पास एक लाख 40 हजार रुपये नहीं मिलते। पुलिस के मुताबिक, जब शवों की पहचान के लिए उनकी जेबें खंगाली गईं तो आलू व्यवसायी असलम की पॉकेट में 50 हजार रुपये और ट्रक चालक राजकुमार के पास से 45 हजार रुपये तथा केबिन में सीट के नीचे 45 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने छावनी के चौकड़ी स्थित टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई तो पता चला कि ट्रक शुक्रवार की रात 12.50 बजे पार हुआ था। उस समय सब कुछ सामान्य था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या करने वाले उस वक्त ट्रक में सवार थे या फिर टोल पार करने के बाद ट्रक में आए।
शनिवार की सुबह हाईवे पर आलू व्यापारी, खलासी, ड्राइवर की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश में पुलिस ने पचवस से लेकर विकम्रजोत तक झाड़ियों में कांबिंग करती रही। हालांकि कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की ओर से रात्रि गश्त और शांति व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईवे पर हुई तीन हत्याओं से अधिकारी भी नाराज दिखे। आईजी अनिल कुमार ने लापरवाही पर कार्रवाई करने की बात कही है।