फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tried to suicide in collectorate

कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश

Mon, 23 Dec 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
tried to suicide in collectorate
कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

बस्ती। भाइयों से बंटवारे की जमीन पर मकान की छत लगाने के विवाद में कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला निवासी व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसओ कलवारी संतोष सिंह के अनुसार न्यायालय में लंबित प्रकरण होते हुए असलम पुलिस कीे मदद से छत लगवाना चाह रहे थे।

पूछताछ में असलम ने बताया कि उसका अपने भाइयों से भूमि विवाद है। तीन भाई सरवर, असलम और अतहर पुत्रगण मोहम्मद उमर के बीच बंटवारे का लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब 20 साल पहले तीनों के पिता मोहम्मद उमर ने गांव में ही एक व्यक्ति से बिना लिखापढ़ी के 24 एयर जमीन ली थी। जमीन के आधे हिस्से में इंदिरा आवास बना है। इसके 10 साल बाद पंचायत के जरिए तय किया गया कि सरवर पुश्तैनी मकान में रहेंगे। असलम और अतहर उस 24 एयर वाली जमीन में घर बनाकर रहेंगे। असलम और अतहर ने पुश्तैनी मकान में मिला अपना-अपना हिस्सा बेच दिया। असलम जब अपने हिस्से की जमीन में मकान बनवाना शुरू किया तो बाकी भाइयों ने रोक दिया। जिसके बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed