फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tribute to Queen Durgavati on Sacrifice Day

Basti News: बलिदान दिवस पर महारानी दुर्गावती को किया नमन

Wed, 25 Jun 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Queen Durgavati on Sacrifice Day
बस्ती। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की ओर से मंगलवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। गोंड समाज के लोगों को अनुसूचित जाति, जन जाति का प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने का मामला उठाया गया रहा। मुख्य अतिथि गोंड सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य राजेंद्र प्रसाद गोंड रहे। उन्होंने कहा कि समाज की रक्षा के लिए महारानी दुर्गावती शहीद हुईं। विशिष्ट अतिथि रामनाथ गोंड, सुखराम गोंड, रामलला गोंड, शुभम गोंड के साथ ही अवधेश नरायन, काशी प्रसाद गोंड, जतिन गोंड आदि ने कहा कि महारानी ने 16 वर्ष तक राज संभाला। इस दौरान उन्होंने अनेक मंदिर, मठ, कुएं, धर्मशालाएं बनवाए गए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने वीरंगना दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलराम गोंड व संचालन महामंत्री अमित गोंड ने किया। मुख्य रूप से सुरेश चंद्र गोंड, राजकुमार गोंड, हनुमान गोंड, शशि प्रकाश गोंड, राजेश गोंड, महेश चंदबंशी, सालिकराम गोंड, महेश गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में मनाया बलिदान दिवस
बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को महारानी दुर्गावती का 461वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक कविंद्र चौधरी ने रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला। महारानी दुर्गावती को वीरांगना बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता जावेद पिंडारी ने की। कहा कि गोड़वाना की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती ने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। कार्यक्रम में मो. स्वालेह, जमील अहमद, रणबहादुर, मो. सलीम, संजय गौतम, गीता भारती आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed