फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pratapgarh travel agent murder case busted three arrested including fiancee

Basti News: प्रतापगढ़ के ट्रैवेल एजेंट हत्याकांड का पर्दाफाश, मंगेतर सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2023 02:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2023 02:08 PM IST
सार

मंगेतर सुनीता ने अपने पिता और प्रेमी के साथ मिलकर इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया क्योंकि राकेश शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने के बावजूद झूठ बोलकर उससे शादी करना चाहता था। वह दो लाख 85 हजार रुपये मांग रही थी जिसे देने में वह आनाकानी कर रहा था।

विज्ञापन
Pratapgarh travel agent murder case busted three arrested including fiancee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रतापगढ़ के रहने वाले 42 वर्षीय ट्रैवल एजेंट राकेश सरोज हत्याकांड का कलवारी पुलिस ने सोमवार देर शाम पर्दाफाश कर दिया। हत्या में शामिल मृतक की मंगेतर सुनीता, उसके पिता विनोद और प्रेमी पिंटू निवासी गण बघौड़ा थाना कलवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मंगेतर सुनीता ने अपने पिता और प्रेमी के साथ मिलकर इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया क्योंकि राकेश शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने के बावजूद झूठ बोलकर उससे शादी करना चाहता था। वह दो लाख 85 हजार रुपये मांग रही थी जिसे देने में वह आनाकानी कर रहा था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 जनवरी को कलवारी थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव के पास नहर में एक युवक का शव मिला था। सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान राकेश सरोज पुत्र सुखनंदन सरोज निवासी ग्राम बोझी थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के जानकारी लेने पर पता चला कि मृतक राकेश सरोज डेढ़ वर्ष पहले सीआरपीएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर लखनऊ के एक ट्रैवल एजेंसी में कार चलाने का काम करता था। जिसका फैजाबाद में रहने वाला कलवारी थाना क्षेत्र के भगोड़ा निवासी सुनीता से सोशल मीडिया के जरिए संबंध हो गया था। सुनीता फैजाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही थी और फेसबुक इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील्स बनाकर पैसे कमाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस तरह बिगड़ा रिश्ता

एसओ कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुनीता का राकेश सरोज से दोस्ती होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 15 अप्रैल 2022 को राकेश अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ बस्ती आया और सुनीता से सगाई कर ली। राकेश ने सुनीता को बताया था कि वह सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर है और कोलकाता में उसका फ्लैट है।

सगाई होने के बाद सुनीता कोलकाता जाकर उसके मकान का पता लगाने लगी तो पता चला कि उसकी शादी पहले हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। पत्नी से संबंध ठीक न होने के कारण वह अपने मायके कोलकाता ही रहती थी। यह जानकारी होने के बाद भी सुनीता ने राकेश से संबंध बनाए रखा और उससे रुपये लेती रही।

बघौड़ा बाग में की गई हत्या
नौ जनवरी को राकेश अपने घर से लखनऊ जाने के बाद कह कर निकला रात को 1:00 बजे कुसौरा आकर उसने सुनीता को फोन पर बताया कि वह 02 लाख 85 हजार रुपये आरटीजीएस कर रहा है मगर ट्रांजैक्शन फेल हो जा रहा है। इस पर सुनीता ने अपने गांव के पास के बगिया में उसे बुलाया और रुपए मांगने लगी। राकेश ने अगले दिन रुपये लेकर आने के बाद कहा और बस्ती शहर में जाकर रामा लाज में रुक गया।

दूसरे दिन यानी 10 जनवरी को रात में राकेश सुनीता से मिलने उसके गांव बाघौड़ा के बगिया में पहुंचा। जहां कुछ देर बाद योजना के मुताबिक सुनीता के पिता विनोद और उसके पूर्व प्रेमी पिंटू पहुंच गए। तीनों ने मिलकर राकेश के गले में रस्सी कसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

उसका शव झाड़ियों में छिपा दिया। अगले दिन पिंटू पांडे की मोटरसाइकिल से सुनीता के पिता और पिंटू पांडे ने शव को सुजावलपुर के पास नहर में ले जाकर फेंक दिए। छानबीन के दौरान पुलिस ने जब राकेश के मोबाइल का डिटेल निकाला तो सुनीता के बारे में जानकारी हुई और कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed