फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformer platforms broke after just a month of construction

Basti News: निर्माण के माहभर बाद ही टूट गए ट्रांसफाॅर्मर के चबूतरे

Tue, 23 Jul 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Transformer platforms broke after just a month of construction
बड़ेवन व आनंद नगर कटरा का टूटा चबूतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में गर्मी शुरू होने से पहले करीब दो दर्जन ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि व अतिरिक्त लगाए गए थे। नए ट्रांसफाॅर्मर रखने के लिए बनाए गए चबूतरे टूट रहे हैं। चबूतरा बनाने में उचित स्थान और मानकों की अनदेखी अब निगम को भारी पड़ रही है।
शहर में दर्जनभर जगहों पर नए ट्रांसफाॅर्मर रखने के लिए चबूतरे का निर्माण कराया गया है। इन पर 250 से 400 केवीए की क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर रखे गए हैं। मगर, चबूतरा निर्माण में मानकाें की अनदेखी की गई है। चबूतरा बनाकर न तो प्लस्टर कराया गया और न ही चारों दीवारों के बीच में मिट्टी की भराई गई है। जैसे-जैसे बारिश हो रही है निर्माण कार्य की हकीकत सामने आ रही है।
विज्ञापन

आनंद नगर कटरा और बड़ेवन चौराहे के पास बनाए गए चबूतरे टूट गए हैं। आनंद नगर कटरा का चबूतरा धराशायी हो गई है तो बड़ेवन का बीच से टूट गया है। इस पर रखा ट्रांसफॉर्मर भी झुक गया है। करीब 15 दिन हो गए न तो निगम ने संज्ञान लिया और न ही निर्माण करने वाली एजेंसी इसे दुरुस्त करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
बड़ेवन और आनंद नगर कटरा का चबूतरा टूट गया है। इसे दुरुस्त कराने के निर्देश निर्माण करने वाली एजेंसी को दिए गए हैं। जल्द ही दोनों को ठीक कर दिया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed