{"_id":"68bf3a4b5fbe40a883081ffe","slug":"transformer-failed-45-houses-lost-power-basti-news-c-207-1-bst1001-143509-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रांसफाॅर्मर खराब, 45 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रांसफाॅर्मर खराब, 45 घरों की बिजली गुल
Tue, 09 Sep 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। क्षेत्र के शंकरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गायघाट फीडर के थनहवा मुड़ियारी गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। यहां स्थापित 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। जिससे गांव के छोटे पुरवे के करीब 45 घरों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोग अंधेरे में रहने को विवश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस भीषण गर्मी और उमस के मौसम में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। गांव के निवासी लोकेंद्र प्रताप सिंह, राजेश यादव, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, राम ललित, रामचंद्र विश्वकर्मा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने विद्युत निगम में इसकी शिकायत की थी, लेकिन ट्रांसफार्मर खराब हुए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में बनकटी के एसडीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन, उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद