{"_id":"653c0ede94ec17a26a0d6414","slug":"transfer-of-four-technical-assistants-in-viral-video-case-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6262-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायरल वीडियो मामले में चारों तकनीकी सहायकों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायरल वीडियो मामले में चारों तकनीकी सहायकों का स्थानांतरण
विज्ञापन
- डीएम अंद्रा वामसी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विक्रमजोत ब्लाॅक में तैनात चार कर्मियों का डीएम अंद्रा वामसी ने स्थानांतरण कर दिया है। ब्लॉक परिसर में शराब की पार्टी के वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। शुक्रवार को डीएम ने कार्रवाई करते हुए बताया कि ऐसी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि करीब हफ्ताभर पहले ब्लॉक के चार तकनीकी सहायकों का कार्यालय में ही शराब पार्टी व रुपये लेने-देन का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद बीडीओ ने चारों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया था। बीडीओ ने बताया कि डीएम के आदेश पर तकनीकी सहायक राजीव तिवारी को रामनगर, विजय कुमार मालवीय को रुधौली, महेश प्रसाद आर्य को सांऊघाट व आशाराम को सल्टौआ गोपालपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी कर्मियों का नवीन तैनाती स्थल पर जाने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।