{"_id":"61f810a7ef75d9484f7943a6","slug":"traler-hited-tampo-drver-died-basti-news-gkp4254590116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की ठोकर से टेंपो पलटा, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर की ठोकर से टेंपो पलटा, चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक की मौत
महराजगंज (बस्ती)। नेशनल हाईवे पर ककुआ राउत गांव के निकट सोमवार की रात ट्रेलर की चपेट से टेंपो पलट गया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को पहले सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र ककुआ राउत गांव के निकट सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे अयोध्या से गोरखपुर लेन में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक टेंपो को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में टेंपो चला रहा युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह से पिस गया। महराजगंज चौकी पुलिस ने उसे से सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। जेब से मिले कागज और मोबाइल फोन के जरिए युवक की पहचान गणेश प्रताप (26) पुत्र सुग्रीव निवासी मंझरिया थाना कप्तानगंज के रूप में हुई। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। महराजगंज के चौकी प्रभारी ललित कांत यादव ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए भेजा गया है। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।