फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trains running late; passengers unable to reach destinations on time.

Basti News: देरी से चल रहीं ट्रेनें, समय से गंतव्य नहीं पहुंच पा रहे यात्री

Thu, 27 Aug 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Trains running late; passengers unable to reach destinations on time.
महानगरों से ट्रेनों में आने लगी यात्रियों की भारी भीड़। संवाद
बस्ती। रक्षाबंधन के चलते महानगरों से बस्ती आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। वहीं, कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से बड़ी संख्या में यात्री जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें बुधवार को भी विलंब से चलीं। रेलवे की समय सारणी के अनुसार बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस के बस्ती पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:11 बजे था। करीब पांच घंटे की देरी के चलते इसके रात नौ बजे के बाद पहुंचने की संभावना रही।
विज्ञापन

इसी तरह सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3:15 घंटे, भागलपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और यशवंतपुर-गोरखपुर तथा अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस करीब एक-एक घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर दिल्ली, मुंबई, लुधियाना और गुजरात समेत महानगरों से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। पर्व पर घर पहुंचने की मजबूरी में यात्री भीड़ के बीच यात्रा करने को विवश हैं।

------------------
यात्री बोले-

दिल्ली-मुंबई-लुधियाना-गुजरात जैसे बड़े शहरों से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से परेशानी हो रही है। इससे मजबूरी में जनरल कोच से यात्रा करना पड़ा।
-उमेश कुमार, यात्री छावनी बाजार

------------------

ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हो रही है। रात के समय बुकिंग के नाम पर टैक्सी वाले भी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।
-प्रदीप कुमार, यात्री खलीलाबाद

----------------
स्टेशनों पर चेकिंग, जीआरपी अलर्ट
रक्षाबंधन पर स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जीआरपी अलर्ट मोड में है। जीआरपी थाना प्रभारी बांकेलाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत चेकिंग अभियान और गश्त बढ़ा दी गई है। प्लेटफॉर्म, उपरिगामी पुल और स्टेशन परिसर समेत प्रमुख स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी की जा रही है।

कोट
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली और मुंबई के लिए विशेष अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कई अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed