फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Training given in centers in view of RO-ARO exam

Basti News: आरओ-एआरओ परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों में दी गई ट्रेनिंग

Sat, 26 Jul 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Training given in centers in view of RO-ARO exam
बस्ती। जिले में 29 केंद्रों में 27 जुलाई को हाेने वाली आरओ/एआरओ की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। शुक्रवार को परीक्षा में तैनात सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने केंद्र के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक समेत परीक्षा में लगे कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के गुर बताए गए। परीक्षा में 12360 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के दौरान केंद्रों पर बताया गया कि परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के आने बाद पेपर बांटने से ले कर पेपर जमा करने तक सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। जिले में आरओ/एआरओ की परीक्षा को बिना किसी विघ्न के संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीसीटीवी के जरिये निगरानी की जाएगी। जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में परीक्षा होगी। बायोमेट्रिक और फेस रिकग्नीशन के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

--

परिवहन निगम की ओर से लगाई जा रहीं अतिरिक्त बसें
बस्ती। आरओ-एआरओ की परीक्षा को लेकर जहां प्रशासन की ओर से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं परिवहन निगम की ओर से परीक्षार्थियों को सहूलियत देने के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के बाद अपने-अपने घर जाने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 27 जुलाई को 29 परीक्षा केंद्रों पर आरओ-एआरओ की परीक्षा संपन्न कराया जाएगा। बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि परीक्षा के दिन अभ्यार्थियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त रोडवेज बसें लगाई गई है। जिससे उन्हें आने-जाने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि बस्ती डिपो से परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। जहां आवश्यकता पड़ेगी वहां और बसें लगाई जाएंगी। बसों के साथ ही चालक, परिचालक की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed