फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Train delays continue, causing inconvenience to passengers

Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी यात्रियों की हो रही सांसत

Wed, 04 Feb 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Train delays continue, causing inconvenience to passengers
ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
बस्ती। सहालग का सीजन शुरू हो गया है, बड़े शहरों में रहने वालों का ट्रेनों से घर वापस आने का सिलसिला जारी है, ट्रेनों में जहां यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रहा है, वहीं लोग जैसे तैसे यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन ट्रेनों का लेट लतीफी जारी रहने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राप्तीसागर गोरखपुर एक्सप्रेस मंगलवार को 10 घंटे लेट रही। गोरखधाम डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सुबह 8:19 बजे आने का समय था लेकिन 9:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 6 बजे के बाद स्टेशन पर आई। इसी तरह वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस 4:30 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस 3:30 घंटे, नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस 11 घंटे, अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर दो घंटे व दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से चल रही है, प्लेटफार्म पर राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री रणधीर सिंह व वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं, घर में मांगलिक कार्यक्रम है, लेकिन ट्रेन के विलंब होने से अब समय से घर भी नहीं पहुंच पाएंगे। यात्रियों ने बताया की शादी के समय में भी ट्रेन समय से नहीं चल रही है और आए दिन ट्रेनों का लेट लतीफी जारी है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed