{"_id":"6168798465a184704d70193d","slug":"train-basti-news-gkp412958645","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाने के जगदीशपुर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार सुबह एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से गांव के दक्षिण तरफ ट्रैक के पास शौच के लिए गया था। सूचना पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जगदीशपुर निवासी रामशरन के तीनों बेटों में शिवा (15) दूसरे नंबर पर थे। पिता रामशरन ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर शौच के लिए गया था। उसी दौरान अप ट्रैक पर ट्रेन आ गई, जिसकी वह चपेट में आ गया। इसके कारण घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घरवालों की सूचना पर हल्का दरोगा एजाज अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।