{"_id":"6b0749ef3a4b02453f049009","slug":"trailer-ran-over-car-driver-escaped-safely-basti-news-c-207-1-bst1032-172708-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर ने कार को रौंदा, चालक सुरक्षित बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर ने कार को रौंदा, चालक सुरक्षित बचा
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के सामने बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर खड़े पिकअप को ओवरटेक करते समय एक कार पीछे से आए ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस जोरदार टक्कर से कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए।
गनीमत रही कि कार चालक अहमद अली बाल-बाल बच गए। अहमद अली बरईजोत, अमोढ़ा के निवासी हैं। वह अयोध्या में अपने रिश्तेदार माजिद अली के यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हाईवे पर लगा जाम हटवाया गया। एनएचएआई की क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
ट्रेलर चालक पकड़ा गया
पुलिस ने हादसे के बाद ट्रेलर चालक को टोल प्लाजा के पास वाहन समेत पकड़ लिया। वह ट्रेलर लेकर भाग रहा था। अहमद अली महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ठाणे जिला उपाध्यक्ष हैं। वह अयोध्या में अपने साले के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। चौकी प्रभारी अजय कुमार ने यह भी बताया कि कार चालक सुरक्षित है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।