फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trail begins in the famous kidnapping case Rahul maddeshiya of Basti.Amar Mani Tripathi is also an accused.

अमर मणि त्रिपाठी : बस्ती के चर्चित अपहरण कांड में ट्रायल शुरू, राहुल ने दी गवाही- अगली तारीख 12 मार्च को

Fri, 23 Feb 2024 07:29 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 07:29 PM IST
सार

बस्ती के न्यायालय एडीजे सप्तम- एमपीएलए के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत ने 22 वर्ष पहले हुए राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड के अलग हुए पत्रावली में ट्रायल शुरू कर दिया है। इस मामले में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी सहित नौ आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

विज्ञापन
Trail begins in the famous kidnapping case Rahul maddeshiya of Basti.Amar Mani Tripathi is also an accused.
अमरमणि त्रिपाठी

विस्तार

बस्ती के न्यायालय एडीजे सप्तम- एमपीएलए के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत ने 22 वर्ष पहले हुए राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड के अलग हुए पत्रावली में ट्रायल शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पीडित राहुल मद्धेशिया कोर्ट में उपस्थित होकर बयान दिए। कोर्ट कार्रवाई में राहुल का बयान करीब एक घंटे चला। इस दौरान सह आरोपी आनंद सिंह व जग प्रसाद की ओर से अधिवक्ता ने राहुल से जिरह भी की। कोर्ट ने शेष आरोपियों के लिए अगली तिथि 12 मार्च मुकर्रर की है।

विज्ञापन


बता दें कि 22 फरवरी को वादी के बयान के लिए तिथि तय थी, मगर वादी की मृत्यु की रिपोर्ट आने के कारण कोर्ट ने पीड़ित राहुल को बयान के लिए तलब किया था। राहुल 11 बजे न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी उपस्थिति की जानकारी कोर्ट को दी। इसके बाद उनका बयान शुरू हुआ।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहा निवासी धर्मराज मद्धेशिया के पुत्र राहुल का अपहरण छह दिसंबर 2001 को स्कूल जाते समय हो गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी सहित नौ आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था। अमरमणि सहित तीन की पत्रावली अलग कर दी गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचाराधीन मुकदमे की सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी संदीप त्रिपाठी की मृत्यु हो गई है जबकि हनुमान शुक्ला, अजय मिश्रा, आनंद सिंह, रामविलास व जग प्रसाद वर्मा के विरुद्ध आरोप तय किया गया है। इसी पत्रावली पर गवाही के लिए राहुल मद्धेशिया को कोर्ट ने तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed