{"_id":"697fa8b155f48dde0008dfda","slug":"traffic-jam-at-vijay-nagar-intersection-commuters-were-troubled-basti-news-c-207-1-bst1006-152358-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विजय नगर तिराहे पर लगा जाम, परेशान रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विजय नगर तिराहे पर लगा जाम, परेशान रहे राहगीर
विज्ञापन
बभनान के विजय नगर चौराहे से स्टेशन रोड पर रविवार को लगा जाम। संवाद
बभनान। कस्बे के विजयनगर तिराहे से लेकर स्टेशन रोड पर चीनी मिल तक रविवार को घंटे भर जाम लगा रहा। जाम में फंसकर राहगीर व स्थानीय लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि आए दिन यहां जाम लग रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार बेखबर हैं।
रविवार को दोपहर बाद बभनान के विजयनगर तिराहे से स्टेशन रोड पर चीनी मिल तक करीब एक किमी लंबा जाम लगा रहा। बाजार करने आए लोग जाम से परेशान दिखे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रमुख चौराहे पर पुलिस की पिकेट अगर लगाई जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
बता दें कि कस्बे की मुख्य सड़क पर कुछ दिन पहले नगर पंचायत व तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। फिर भी जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। दुकानों के सामने सड़क की पटरी पर ग्राहक वाहन खड़ा कर देते हैं। ठेले आदि लगाए जाते हैं। ऐसे में भारी वाहनों के आने से जाम की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
इस संबंध में चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भेजकर जाम हटवाया गया। सहालग का सीजन शुरू होने के कारण बाजार और सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है।