{"_id":"6a57dc30882e369b1903a5d7","slug":"traders-take-to-the-streets-against-electricity-policies-raise-their-voices-through-a-march-basti-news-c-207-1-bst1005-162391-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली नीतियों के विरोध में उतरे व्यापारी, मार्च कर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली नीतियों के विरोध में उतरे व्यापारी, मार्च कर उठाई आवाज
विज्ञापन
बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते व्यापारी स्रोत स्वयं
बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया। जीआईसी परिसर से बाइक जुलूस निकाला गया, जो गांधीनगर होते हुए शास्त्री चौक पहुंचा। इसके बाद व्यापारी पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम के प्रशासनिक अधिकारी माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की नीतियों के कारण उपभोक्ताओं और व्यापारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। सरकार से जनहित में तत्काल हस्तक्षेप कर राहत प्रदान करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन को और तेज करेगा। उपभोक्ताओं और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है।
जिला महामंत्री आलोक दुबे, जिला संगठन मंत्री भारत राम बबलू अग्रहरि, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, युवा मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। संवाद