फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders got security in BJP rule: Avinash

भाजपा राज में व्यापारियों को मिली सुरक्षा : अविनाश

Thu, 08 Jun 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traders got security in BJP rule: Avinash
नगर बाजार के जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के राष्ट
बस्ती। भाजपा शासन काल में विभिन्न स्तरों पर नीतिगत रूप से इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिली है। कर प्रणाली सरल पारदर्शी हुई है। प्रदेश स्तर से व्यापारियों को सुरक्षा संरक्षण प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना का। वह बुधवार को मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने के अवसर पर नगर बाजार स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में व्यापारियों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि व्यापारी समाज की सुरक्षा को लेकर भाजपा ने गुंडा राज का खात्मा कर दिया है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम, तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित कराए हैं। इसके अलावा यातायात सुविधाओं को भी चाक चौबंद किया गया है। हर गांव में बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त कर गांवों तक आपूर्ति सुधारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ला ने की। कार्यक्रम को प्रभारी भाजपा बस्ती अशोक सिंह, कार्यक्रम प्रभारी दुर्गा राय, पूर्व विधायक रवि सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरि, विनोद शुक्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी कसौधान, अनिल श्रीवास्तव, प्रत्यूष विक्रम सिंह, शिव प्रकाश शुक्ला, सुनील गुप्ता ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अतिथि का स्वागत नगर पंचायत नगर बाजार के चेयरमैन प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह ने किया।
इस मौके पर मनोज सिंह, श्रुति अग्रहरि, परमानंद सिंह, सरताज आलम, विष्णु सोनी, शिवम गुप्ता, दिवाकर सोनी, धर्मेंद्र जायसवाल, सुरेश गुप्ता, रमेश अग्रहरि, रूपेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed