फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders became vocal on problems, strategy of movement decided

Basti News: समस्याओं पर मुखर हुए व्यापारी, तय हुई आंदोलन की रणनीति

Fri, 29 Dec 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traders became vocal on problems, strategy of movement decided
बस्ती। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक पुरानी बस्ती के साहू धर्मशाला में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई। संगठन के नगर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मत से अतुल प्रकाश मिश्रा का नाम तय किया। इसके साथ ही नगर कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी प्रदान किया।
विज्ञापन

तय हुआ कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो पांच जनवरी से धरना प्रदर्शन होगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष अतुल प्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज नगर में समस्याएं नहीं बल्कि समस्याओं का अंबार है। शहर की टूटी-फूटी सड़कें, बजबजाती नालियां, अंधेरों में डूबी गलियां, करोड़ों की संख्या में भनभनाते मच्छर, सड़कों पर आवारा पशुओं का विचरण, ध्वस्त ट्रैफिक सिंगल व्यवस्था, गृहकर-जलकर की मनमानी वसूली, मनमाने तरीके से अधिकांश व्यवसाय पर लागू लाइसेंस फीस, नामांतरण शुल्क को 250 से बढ़ाकर 2500 करने के साथ ही मकान की खरीद पर सर्किल रेट पर 10 लाख तक एक प्रतिशत तथा इससे ऊपर की खरीद पर 1.8 प्रतिशत की वसूली व्यापारियों सहित आम नागरिकों का दोहन ही नहीं उत्पीड़न भी है। जिसके विरुद्ध व्यापारियों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

विश्वनाथ वर्मा, मंगल सिंह, अनिल कुमार, अभिषेक दुबे, महेंद्र सोनी, राहुल सोनी ने ताबड़तोड़ हो रही चोरियों पर चिंता व्यक्त किया। व्यापारी नेता जितेंद्र सोनी, मनोज गुप्ता, राजेश कसौधन उर्फ आरके, अशोक गुप्ता ने नगर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात अधिकारियों और संगठन की बैठक पूर्व थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह की मौजूदगी में थाने पर हुई थी। तय किया गया था कि करुआ बाबा से नई बाजार होते हुए कोई भी थ्री व्हीलर फोर व्हीलर अथवा व्यवसायिक वाहन नहीं चलेंगे। परंतु, कुछ दिन के पश्चात इस पर अमल होना बंद हो गया। जिसकी वजह से नई बाजार जाम से कराह रहा है। वैसे भी नई बाजार ठेला बाजार बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडेय बाजार चौराहा भी सदैव जाम रहता है। जाम हटाने के जिम्मेदार बूथ में बैठकर मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं। संगठन पांच जनवरी 2024 से समस्याओं के निराकरण हेतु धरना प्रदर्शन आंदोलन की रणनीति बनाएगा। इसके पूर्व संबंधित विभागों को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर मो. असलम, लालू सोनी, नसीम खान, एजाज अहमद उर्फ गुड्डू, योगेश सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed