{"_id":"65bab901d9b9024115019a04","slug":"traders-angry-over-not-getting-facilities-basti-news-c-207-1-bst1001-110835-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुविधा न मिलने पर भड़के व्यापारी, नगर पालिका गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुविधा न मिलने पर भड़के व्यापारी, नगर पालिका गेट पर दिया धरना
Thu, 01 Feb 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने व्यापारियों से ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका परिषद की ओर से टैक्स वसूले जाने के बावजूद सुविधा न देने पर शहर के व्यापारी भड़क उठे। बुधवार को व्यापारियों ने नगर पालिका गेट पर धरना दिया। नारेबाजी भी की। बाद में नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने व्यापारियों से ज्ञापन लिया।
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि चुनाव के दौरान संगठन ने वादा किया था कि नगर पालिका को आय-व्यय का हिसाब देते हुए जनसुविधाएं मुहैया करानी होगी। मगर, ऐसा नहीं हो रहा है। नगर पालिका ने मनमाना किराया बढ़ाया है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शहर में पार्किंग की सुविधा कहीं नहीं है।
बाजार, गलियों और मोहल्लों में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। छुट्टा पशुओं और सड़क को गड्ढों से मुक्ति नहीं मिली। महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा कि व्यापारी टकराहट नहीं चाहता। मग,र नगर पालिका प्रशासन इसके लिए मजबूर कर रहा है। हम टैक्स देते हैं तो सुविधाएं लेने का हमारा अधिकार है। हम इससे समझौता नहीं करेंगे। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, प्रभात सोनी, सुनील कुमार गुप्त, आशुतोष पांडेय, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।