{"_id":"66ba69fe28ce54f639027114","slug":"tractor-trolley-laden-with-grains-recovered-accused-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122034-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Aug 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर की मिल पर 1.48 लाख रुपये में बेचा था अनाज
रुधौली के पड़री गांव से सात अगस्त की रात में चोरी हुई थी अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली (बस्ती)। रुधौली क्षेत्र के पड़री गांव से सात अगस्त की रात गायब हुई अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने खोज ली है। सोमवार को गिधार गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद करने के साथ ही आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अनाज बेचकर मिले 1.48 लाख रुपये मिले हैं।
पड़री गांव के रामनयन ने बुधवार को 166 बोरी गेहूं लाद कर ट्रैक्टर-ट्राॅली स्कूल के सामने खड़ी कर दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह अनाज बेचने बस्ती मंडी ले जाने वाले थे। मगर, रात में ही अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि छानबीन के दौरान सोनू निवासी पूरनजोत थाना खेसरा जनपद सिद्धार्थनगर को पकड़ा गया।
उसने घटना कबूल करते हुए बताया कि बुधवार को उसकी नजर पड़री गांव के रास्ते में खड़ी अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर पड़ी। इसके बाद उसने रेकी कर देर रात में ट्रैक्टर-ट्राॅली को चुरा ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि चोरी का अनाज उसने सिद्धार्थनगर के एक मिल में बेच दिया था।
विज्ञापन
आरोपी सोनू के खिलाफ सिद्धार्थनगर में चार केस पहले से दर्ज हैं। वह चिल्हिया थाने का गैंगस्टर भी है। इसके अलावा खेसरहा थाने में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज है। जबकि चिल्हिया थाने में चोरी, माल बरामदगी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।